भाई दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बाबा केदारनाथ और मां यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो गए। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कपाट बंद होने की प्रक्रिया संपन्न हुई। अब अगले छह महीने तक ऊखीमठ और खरसाली में बाबा और मां यमुना की पूजा-अर्चना होगी।

बुधवार, 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के बीच केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस साल बाबा केदार के दर्शन के लिए रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अनुसार, इस यात्रा सीजन में 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

ये खबर भी पढ़ें…
भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भाई दूज कल, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भाई दूज कल, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Bhai Dooj 2026: भाई दूज भाई-बहन के प्यार और अटूट रिश्ते का प्रतीक है. हिंदू धर्म में इस त्योहार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कपाट बंद होने का धार्मिक समारोह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण, पूजा-अर्चना और सेना के बैंड की धुनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने शीतकालीन अवकाश से पहले बाबा केदार के अंतिम दर्शन किए।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस अवसर को भावुक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार छह महीने नर और छह महीने नारायण के रूप में भगवान की पूजा होती है। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले तीर्थ पुरोहितों, केदार सभा, NDRF, SDRF, पुलिस और जिला प्रशासन का आभार जताया।

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद अब बाबा केदार की उत्सव डोली को उनके शीतकालीन प्रवास स्थल उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर ले जाया जाएगा। सर्दियों के करीब छह महीनों तक यहीं भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मातर तिहार पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया विधिवत गौ पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मातर तिहार पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया विधिवत गौ पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
रायपुर, 11 नवम्बर 2026/ मातर तिहार के अवसर पर आज प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री श्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.