नई दिल्ली। एजेंसी।  भारत में 1 जनवरी 2027 से व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स के लिए सख्त सिम-बाइंडिंग नियम लागू होने जा रहे हैं। इस सिम बाइंडिंग रूल के तहत व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स को केवल उसी फोन में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिसमें अकाउंट से जुड़ा असली सिम कार्ड एक्टिव और मौजूद हो। बिना सिम या केवल वाई-फाई पर ऐप चलाने की छूट खत्म होगी। इसका मकसद फर्जी खातों और ऑनलाइन साइबर फ्रॉड को रोकना है।

सरकार ने क्यों उठाया ये कदम?

दूरसंचार विभाग ने साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए यह नया आदेश जारी किया है, जिसकी समय-सीमा 31 दिसंबर 2026 तय की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल देश में साइबर धोखाधड़ी से लोगों को हजारों करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इसी वजह से सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल होने वाला नंबर पूरी तरह सुरक्षित और असली यूजर के पास ही हो।

ये खबर भी पढ़ें…
बचत के नाम पर ग्राहकों को झटका! जियो-एयरटेल के रिचार्ज प्लान पर सोशल मीडिया में बवाल
बचत के नाम पर ग्राहकों को झटका! जियो-एयरटेल के रिचार्ज प्लान पर सोशल मीडिया में बवाल
दीवाली त्यौहार को देखते हुए देश की टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए नया रिचॉर्ज प्लान लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौन होगा सबसे ज्यादा प्रभावित?

इस नए नियम से वे लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे जो वाई-फाई के जरिए बिना सिम के टैबलेट या लैपटॉप पर चैटिंग करते हैं। इसके अलावा, विदेश यात्रा करने वाले यात्री, बार-बार फोन बदलने वाले लोग और एक ही फोन में कई सिम कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि व्हाट्सएप वेब पर हर छह घंटे में लॉगआउट होने वाला पुराना नियम हटाकर अब जोखिम के आधार पर तय किया गया है।

इन एप्स को भी करने होंगे बदलाव

नियमों के तहत व्हाट्सएप और टेलीग्राम समेत स्नैपचैट, सिग्नल और जोश जैसे कई पॉपुलर ऐप्स को अपने सिस्टम में बदलाव करने होंगे। इस तकनीकी बदलाव का असर इन कंपनियों के कामकाज और यूजर एक्सपीरियंस पर भी पड़ेगा, क्योंकि कई प्लेटफॉर्म अभी से एंड्रॉयड पर इसकी टेस्टिंग कर रहे हैं।

जानकारों ने इस पर क्या कहा?

इन एप्स को भी करने होंगे बदलाव

ये खबर भी पढ़ें…
भोजन के बाद कितनी देर में पीनी चाहिए चाय? जानिए सेहत से जुड़ी जरूरी बातें
भोजन के बाद कितनी देर में पीनी चाहिए चाय? जानिए सेहत से जुड़ी जरूरी बातें
भोजन और चाय: भारत में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। कुछ लोग नाश्ते से पहले...