रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने कांग्रेस के 12 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव किया और कांच की बोतलें, लकड़ियां तथा जूते फेंके, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में 16 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश: सरकार से मिले तीन लिखित आश्वासन, मानी गईं ये मांगें
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश: सरकार से मिले तीन लिखित आश्वासन, मानी गईं ये मांगें
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में देशभर के युवाओं में उपजे आक्रोश और राजनीतिक दलों के लगातार प्रदर्शनों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह कार्रवाई खम्हारडीह थाना प्रभारी की शिकायत पर की गई है। शिकायत के आधार पर संबंधित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद देर रात रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश भी दिए हैं।

फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CJP-सरकार की दूसरी वार्ता खत्म, क्या निकलेगा आंदोलन का समाधान?
CJP-सरकार की दूसरी वार्ता खत्म, क्या निकलेगा आंदोलन का समाधान?
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को दिल्ली के संविधान क्लब में दूसरे दौर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.