छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में बहुचर्चित पेपर लीक मामले के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। प्रशासन ने बी.एलएलबी (B.LLB) छठवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा निरस्त कर दी है और 27 जुलाई से दोबारा परीक्षा आयोजित करने के लिए नया परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।

दरअसल, करीब दो महीने पहले विश्वविद्यालय के पोर्टल हैक होने और प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका का खुलासा सामने आया था। मामले के बाद विश्वविद्यालय ने जांच शुरू की थी। अब जांच और प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए मई में आयोजित परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर बवाल: कांग्रेस के 12 नेताओं पर FIR, पथराव में 16 पुलिसकर्मी घायल
रायपुर बवाल: कांग्रेस के 12 नेताओं पर FIR, पथराव में 16 पुलिसकर्मी घायल
रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने कांग्रेस के 12...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

री-एग्जाम की घोषणा के बाद लॉ विभाग के छात्र-छात्राओं ने विरोध जताया। छात्रों ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और री-एग्जाम के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। विरोध के दौरान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. अश्विनी दीक्षित समेत अन्य अधिकारियों ने छात्रों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 7 मई से 28 मई के बीच आयोजित बी.एलएलबी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा अब पूरी तरह निरस्त मानी जाएगी। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार सभी परीक्षाएं 27 जुलाई से आयोजित की जाएंगी।

पेपर लीक मामले को लेकर विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। छात्र अब जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मनियारी 100% और खारंग 98% भरा, बिलासपुर संभाग ने बढ़ाई जल संसाधनों की उम्मीद
मनियारी 100% और खारंग 98% भरा, बिलासपुर संभाग ने बढ़ाई जल संसाधनों की उम्मीद
रायपुर, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ में जुलाई के शुरुआती 22 दिनों की अच्छी बारिश ने प्रदेश के बांधों में नई जान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.