दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 22 दिनों से आंदोलन कर रहे बस्तर और आदिवासी अंचलों में पदस्थ अतिथि शिक्षकों के धरने पर प्रशासन ने देर रात कार्रवाई की। पुलिस ने हिंदी भवन के सामने चल रहे धरना स्थल को खाली कराते हुए टेंट हटाकर जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

गुरुवार सुबह जब प्रदर्शनकारी अतिथि शिक्षक धरना स्थल पर पहुंचे तो पुलिस ने करीब 50 शिक्षकों को बसों में बैठाकर अन्य स्थानों पर भेज दिया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए धरना स्थल के साथ-साथ बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की निगरानी का उद्देश्य नए प्रदर्शनकारियों को आंदोलन में शामिल होने से रोकना बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नेपाल-बांग्लादेश जैसा माहौल बनाना चाहती है कांग्रेस’, बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
नेपाल-बांग्लादेश जैसा माहौल बनाना चाहती है कांग्रेस’, बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
रायपुर, 23 जुलाई। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, आंदोलन के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने हड़ताल पर गए अतिथि शिक्षकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यदि अतिथि शिक्षक 27 जुलाई तक अपने-अपने स्कूलों में कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं, तो उनकी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही विभाग ने छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए संबंधित स्कूलों में वैकल्पिक शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं। प्रशासन की कार्रवाई और विभाग के अल्टीमेटम के बाद अतिथि शिक्षकों के आंदोलन को लेकर प्रदेशभर में सियासी और शैक्षणिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव श्री विकासशील
प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव श्री विकासशील
रायपुर, 23 जुलाई 2026/मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.