बिलासपुर। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बिलासपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पर विधानसभा में क्षेत्र के मुद्दे नहीं उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के वर्तमान कार्यकाल में अब तक आठ बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन बिलासपुर की समस्याओं और जनता की मांगों को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने सरकार से एक भी सवाल नहीं पूछा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी कर्मचारियों के लिए साय सरकार की बड़ी सौगात: वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना शुरू, अब महंगे ब्याज से मिलेगी राहत
सरकारी कर्मचारियों के लिए साय सरकार की बड़ी सौगात: वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना शुरू, अब महंगे ब्याज से मिलेगी राहत
रायपुर, 8 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन के सभागार में राज्य के शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शैलेश पांडेय ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के अधिकांश विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को विधानसभा में उठा रहे हैं, लेकिन बिलासपुर की आवाज सदन में सुनाई नहीं दे रही। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि अमर अग्रवाल सरकार से प्रश्न पूछने से बच रहे हैं।

 

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि विधायक अमर अग्रवाल जनता के मुद्दों की बजाय अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री पद की उम्मीद में बिलासपुर की जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है और सरकार के सामने शहर की समस्याओं को उठाने से परहेज किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
नारायणपुर प्रशासन की मिसाल: दुर्गम वनांचल के गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचा 3 माह का राशन, 151 परिवारों को बड़ी राहत
नारायणपुर प्रशासन की मिसाल: दुर्गम वनांचल के गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचा 3 माह का राशन, 151 परिवारों को बड़ी राहत
रायपुर, 09 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न और पोषण सामग्री पहुंचाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहर की समस्याएं गिनाईं

प्रेसवार्ता में शैलेश पांडेय ने कहा कि बिलासपुर में जलभराव, अपराध, ट्रैफिक अव्यवस्था, जर्जर सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, युवाओं के लिए रोजगार का संकट, पेयजल आपूर्ति की समस्या, स्वामी आत्मानंद स्कूलों से जुड़े मुद्दे, कोनी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और हवाई सेवाओं के विस्तार जैसे कई महत्वपूर्ण विषय हैं, लेकिन इनमें से किसी भी मुद्दे को विधानसभा में प्रभावी ढंग से नहीं उठाया गया।

अपने कार्यकाल का दिया उदाहरण

पूर्व विधायक ने कहा कि जब वे बिलासपुर से विधायक थे और राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, तब भी उन्होंने जनता के हितों से समझौता नहीं किया। उनके अनुसार, उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा में बिलासपुर से जुड़े 392 प्रश्न पूछे थे और लगातार शहर के मुद्दों को सदन में उठाया था।

कांग्रेस ने जारी रखी जनहित के मुद्दे उठाने की बात

शैलेश पांडेय ने कहा कि बिलासपुर किसी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की कीमत नहीं चुकाएगा। उन्होंने दावा किया कि शहर की जनता अपने प्रतिनिधि से जवाब चाहती है कि विधानसभा में बिलासपुर की आवाज क्यों नहीं उठ रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। हालांकि, इन आरोपों पर समाचार लिखे जाने तक विधायक अमर अग्रवाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त:  66 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में डीबीटी से 626.25 करोड़ रुपये अंतरित
CM साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त: 66 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में डीबीटी से 626.25 करोड़ रुपये अंतरित
रायपुर 11 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.