नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड और राजस्थान में भारी बारिश के चलते बाढ़, भूस्खलन और जलभराव जैसी स्थितियां बनी हुई हैं। कई इलाकों में सड़क संपर्क टूट गया है, जबकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

केरल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने राहत कार्य तेज करते हुए 209 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां 5,792 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की पहल, ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा स्मार्ट बारकोड
यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की पहल, ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा स्मार्ट बारकोड
बिलासपुर शहर में संचालित हजारों पेट्रोल, डीजल ऑटो और ई-रिक्शा अब डिजिटल पहचान प्रणाली से जुड़ने जा रहे हैं। यात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रविवार सुबह हुए दर्दनाक भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेणी (28) और तीन वर्षीय बेटे संतोष के रूप में हुई है। हादसे के समय पूरा परिवार पहाड़ी के समीप स्थित अपने घर में सो रहा था।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से रुद्रप्रयाग और केदार घाटी में कई स्थानों पर भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे केदारनाथ यात्रा मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग कई बार बाधित हुए, जिससे कांवड़ यात्रा और चारधाम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, राजस्थान के 24 जिलों में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। अजमेर समेत कई शहरों में सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों की दैनिक गतिविधियां बाधित हो गई हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
नियुक्ति में देरी का खामियाजा हजारों छात्रों को, उच्च शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नियुक्ति में देरी का खामियाजा हजारों छात्रों को, उच्च शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर। प्रदेश के 343 शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति में हो रही देरी से अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था गंभीर रूप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.