ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शनि जयंती पर 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, बढ़ सकती है सैलेरी, मेष से मीन तक राशिफल जानें
शनि जयंती पर 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, बढ़ सकती है सैलेरी, मेष से मीन तक राशिफल जानें
16 मई 2026 शनि जयंती पर मेष से मीन तक का राशिफल। जानें करियर, प्यार, स्वास्थ्य और उपाय। चंद्रमा मेष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को किसी नए काम की शुरुआत बहुत ही सोच विचार कर करनी होगी। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री पर चरणदास महंत का बड़ा हमला, बोले — “ये भाजपा के प्रचारक हैं…” बयान से छत्तीसगढ़ में छिड़ा सियासी संग्राम
रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री पर चरणदास महंत का बड़ा हमला, बोले — “ये भाजपा के प्रचारक हैं…” बयान से छत्तीसगढ़ में छिड़ा सियासी संग्राम
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भाजपा का प्रचारक बताया। बयान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा तभी उन्हें किसी परीक्षा में जीत मिलेगी। अपने कामों में  लापरवाही बिल्कुल ना बरतें नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी से तर्क वितर्क भारी बातें ना करें । प्रबंधन के मामलों की अवहेलना से बचें। मामा पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कला कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए  आपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी से बहस बाजी में ना पड़े नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
आज का राशिफल 14 जून 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत, कौन बरतेगा सावधानी?
आज का राशिफल 14 जून 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत, कौन बरतेगा सावधानी?
14 जून 2026 राशिफल: चंद्रमा वृषभ राशि में होने से कर्क राशि को आर्थिक लाभ, वृषभ को खुशियां और धनु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। करीबियों के साथ आप आगे बढ़ेंगे और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। बिजनेस कर रहे लोग यदि मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं तो उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने होंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। माताजी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। लेकिन आप अपने धन को सही कामों में लगाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
विवाह करने वालों के लिए बड़ी खबर: जुलाई के बाद 4 महीने तक नहीं बजेगी शहनाई, नवंबर में फिर खुलेंगे शुभ मुहूर्त
विवाह करने वालों के लिए बड़ी खबर: जुलाई के बाद 4 महीने तक नहीं बजेगी शहनाई, नवंबर में फिर खुलेंगे शुभ मुहूर्त
विवाह करने वालों के लिए जरूरी खबर। जून-जुलाई में केवल 14 शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध हैं। 25 जुलाई से चातुर्मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है। आज घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कामकाज के मामलों में आप सक्रियता बनाए रखें। किसी से जिद्द व अहंकार भरी बातें करने से बचें। विद्यार्थियों को आज किसी नई परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपके घर मे आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई आवश्यक सूचना प्राप्त हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में कार्यरत लोगों को आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा नहीं तो कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहे।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप के मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी। आप सबको जोड़ने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।आपके घर  किसी अतिथि का आगमन होने से खुशियां बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं, जिसे पूरी करने में वह आपकी मदद अवश्य करेंगे।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।  कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा । व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे भी सुलझेंगे। आधुनिक विषयों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आप बिजनेस में भी कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कामों की गति तेज रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर रहेगा। संतान के लिए आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं जिससे घर में घर में खुशियां रहेंगी, लेकिन आप  किसी से उधार लेने से बचें।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो बाद में समस्या होगी। किसी काम को अति उत्साहित होकर ना करें। आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करें और अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें। कानूनी मामले में आज आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा लेकिन किसी से अहंकार भरी बातें करने से बचें।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अपने खानपान को बेहतर बनाए रखें तभी आप किसी रोग से आसानी से लड़ सकते हैं। परिवार में आपको किसी सदस्य के विवाह चिंता सता सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को करने में जल्दबाजी ना दिखाएं नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। आपकी कुछ योजनाओं में आप अच्छा खासा धन लगा सकते हैं।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ने से आपके ऊपर काम का बोझ आ सकता है। आप उससे टकराएंगे नहीं और उनका डटकर सामना करेंगे। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में आप अपनी कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी आस्था बढ़ेगी। अपने सगे संबंधियों से आप मेल जोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी।

Source: amarujala