22 जून 2026: बिलासपुर पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटकर फरार होने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी ओडिशा के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य पहले शहर में किराए का मकान लेकर ठहरते थे और क्षेत्र की रेकी करने के बाद सुबह के समय अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह के 3 सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर में एक बाइकर्स गैंग सक्रिय था। आरोपी सुबह के समय सुनसान या कम भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं पर नजर रखते थे और मौका मिलते ही उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो जाते थे। गिरोह ने शहर में लगातार तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का नेटवर्क केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं था। आरोपी विभिन्न राज्यों में जाकर स्थानीय सहयोगियों की मदद से ठहरते थे और वहां भी महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग तथा लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस अब फरार तीन आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से कई अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास
स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास
रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो में समाज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.