छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर 

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में महानिदेशक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी श्रीमती रेणु जी पिल्ले के नेतृत्व में वर्ष 2022 बैच के  भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 3 परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
भिलाईनगर। केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार तड़के जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमार कार्रवाई की। करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने परीवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान जगन्नाथ आपको सुखी रखे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपना कत्र्तव्य भली भंती निभाते हुए देश और समाज की सेवा करें। अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें ताकि उन्हे खुद पर गर्व हो कि जनता के लिए कार्य कर रहें। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं को आमजनो तक पहंुचाने तथा समाज के शोषित और वंचित वर्ग के लोगो से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने कहा। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है, यहां आपको जनजातीय समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। 

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो, उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल, संचालक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी श्री टी. सी. महावर और प्रशिक्षण संचालक श्रीमती सीमा सिंह भी मौजूद थे। प्रशिक्षु अधिकारियों में सुश्री नम्रता चैबे, श्री प्रखर चंद्राकर, श्री युवराज मरमट शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.