टेक डेस्क/-

अगर आपका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया है, तो उसे आप खुद ट्रैक कर सकेंगे और उसका दुरुपयोग रोकने के लिए ब्लॉक भी कर सकेंगे। इसके लिए सरकार नई ट्रैकिंग प्रणाली सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्ट्री (सीईआईआर) शुरू कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
भिलाईनगर। केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार तड़के जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमार कार्रवाई की। करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत सरकार के केंद्रीय टेलीमेटिक्स विभागीय केंद्र (सी-डॉट) की तकनीकी शाखा की विकसित यह प्रणाली इसी सप्ताह शुरू हो सकती है। दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसे दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर-पूर्वी दूरसंचार सर्किल में परख लिया गया है। सी-डॉट के सीईओ व अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय ने बताया, पूरे देश के लिए तकनीक जारी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि इसकी तारीख तय नहीं है। उन्होंने दावा किया, नई प्रणाली से चोरी के फोन का उपयोग पूरी तरह बंद हो जाएगा। ज्यादातर कंपनियां एंड्रायड फोन में ट्रैकिंग प्रणाली की सुविधा नहीं देती हैं। 

नकली आईएमईआई की भी पकड़ 

सीईआईआर की मदद से आईएमईआई और उससे लिंक फोन नंबर से कई राज्यों में चोरी हुए फोन तलाशे जा रहे हैं। गुम फोन की आईएमईआई बदलकर इस्तेमाल की सूचनाएं मिलती रहती हैं। साथ ही देश की सुरक्षा का भी मामला है। सीईआईआर से इसे रोका जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.