छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर 

छत्तीसगढ़ में विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी करने का दौर जारी है इसी कड़ी में राज्य में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के तहत 500 छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती होनी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मई से शुरू होंगे। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। आवेदक 8 जून तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रावास अधीक्षक पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं है। इस वजह से माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में आवेदन जमा होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन पदों पर होनी है भर्ती..
 
कुल 500 पदों में 210 पद अनारक्षित, 60 अनुसूचित जाति, 160 अनुसूचित जनजाति और 60 पद ओबीसी के लिए हैं। भर्ती के लिए पीएससी से लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा कुल 150 नंबर के लिए होगी। इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगा।