छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर 

 पिछले कुछ सालों से लगातार अपनी मांगों को लेकर चर्चा के बाद भी अब तक राज्य शासन की ओर से कोई पहल नहीं होने से नाराज नर्सिंग स्टॉफ 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी कर रहा है। वहीं 18 मार्च को फेडरेशन के आन्दोलन में भी नर्सिंग स्टॉफ शामिल होगा। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा संचालक, स्वास्थ्य संचालक समेत अन्य अधिकारियों को दे दी है। एसोसिएशन के बैनर तले स्टॉफ नर्सों ने फरवरी में 4 दिनों तक दो घंटों का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
राशिफल 22 जून 2026: जानिए सोमवार का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तत्पश्चात 15 फरवरी को सामूहिक अवकाश लेकर प्रांत स्तरीय रैली निकाली गई। इसके बाद भी राज्य शासन की ओर से मांगों पर अब तक न तो विचार किया गया और न ही मांगें पूरी करने किसी तरह की ठोस पहल की गई। इससे प्रदेशभर के नर्सिंग स्टॉफ में काफी आक्रोश व्याप्त है। एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष रीना राजपूत ने बताया कि 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में लगातार बैठकें की जा रही हैं। आज रायगढ़ में बैठक हुई, जिसमें नर्सिंग स्टॉफ के अलावा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए।