जयपुर/-

दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों ने एक महीने के बच्चे को नोच डाला जिससे उसकी मौत हो गई। संबंधित घटना राजस्थान के सिरोही जिले की है। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात जब बच्चा अपनी मां के पास सो रहा था और एक आवारा कुत्ता उसे उठाकर ले गया। बच्चे का शव बाद में अस्पताल परिसर में ही मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो कुत्ते अस्पताल के टीबी वार्ड के अंदर जाते दिख रहे हैं जबकि बाद में एक कुत्ता, शिशु को मुंह में दबाए वार्ड से बाहर निकलते दिख रहा में है। शिशु के पिता को सिलिकोसिस के इलाज के लिए कल सिरोही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी पत्नी रेखा शिशु समेत तीन बच्चों के साथ फर्श पर सो रही थी। रात में मां को झपकी आ गई तो यह हादसा हुआ। अधिकारी ने कहा कि घटना के समय अस्पताल का कर्मचारी भी टीबी वार्ड में मौजूद नहीं था।