डेस्क/-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पूरी करने के बाद सात दिवसीय दौरे पर मंगलवार को ब्रिटेन पहुंचे। लंदन पहुंचते ही राहुल गांधी अब नए रूप में नजर आ रहे हैं। 5 महीनों तक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने दाढ़ी बढ़ा रखी थी, जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही थी। इस बीच लंदन पहुंचते ही उन्होंने नया लुक धारण कर लिया है। राहुल गांधी ने महीनों से बढ़ाई हुई दाढ़ी को कटवा लिया है और बाल भी छोटे करा लिए हैं। राहुल गांधी की एक फोटो सामने आई है, जिसमें दाढ़ी कटी हुई नजर आ रही है। उन्होंने कोट-टाई पहनी हुई है, ऊपर से जैकेट भी पहन रखा है। 7 सितंबर 2022 में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के करीब 6 महीने बाद राहुल का लुक बदला हुआ नजर आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
12 बजते ही खुले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, साल में सिर्फ 24 घंटे होते हैं दर्शन
12 बजते ही खुले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, साल में सिर्फ 24 घंटे होते हैं दर्शन
उज्जैन। नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के दुर्लभ संयोग पर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि राहुल गांधी सातदिवसीय दौरे की शुरुआत कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर के साथ करेंगे। इस दौरान भारतीय प्रवासी समूह को भी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी’ विषय पर छात्रों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह ‘बिग डेटा एंड डेमोक्रेसी’ और इंडिया चाइना रिलेशंस पर भी बात करेंगे।

राहुल ने किया था ट्वीट- स्पीच देने के लिए हूं तैयार 

जानकारी दें कि, राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने स्पीच पर बीते 16 फरवरी को एक ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि, मैं स्पीच देने के पूरी तरह तैयार हूं। उन्होंने कहा था कि मुझे खुशी हो रही है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, अंतरराष्ट्रीय संबंधों, डेटा और लोकतंत्र पर मुझे विश्व के कुछ सबसे बेहतरीन लोगों से बातचीत करूंगा।

ये खबर भी पढ़ें…
लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से मची अफरा-तफरी
लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से मची अफरा-तफरी
लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर जलाभिषेक के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.