छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

भूपेश बघेल सरकार के 5 साल के कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र कल 1 मार्च 2023 से प्रारंभ होगा। रायपुर। छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का यह सोलहवां सत्र 24 मार्च तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 14 बैठकें होंगी। राज्य सरकार का आम बजट 6 मार्च को पेश किए जाने की संभावना है। सत्र की अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार 27 फरवरी तक सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने कुल 1590 सवाल लगाए है। इसमें तारांकित सवाल 801 और अतारांकित सवाल 755 हैं। सवाल लगाने का 28 फरवरी को अंतिम दिन है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM हाउस में मंत्रियों की देर रात क्लास की कहानी : 2 महीने का अल्टीमेटम, प्रदर्शन नहीं सुधरा तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें
CM हाउस में मंत्रियों की देर रात क्लास की कहानी : 2 महीने का अल्टीमेटम, प्रदर्शन नहीं सुधरा तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री निवास पर हुई अहम बैठक में केंद्रीय संगठन ने मंत्रियों को जनता के हितों के कार्यों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार होने के आसार है। बजट सत्र जितना सत्तापक्ष के लिए महत्वपूर्ण है, उससे कहीं ज्यादा यह सत्र विपक्ष के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सत्र के दौरान विपक्ष की कोशिश होगी कि सत्तापक्ष (सरकार) को सदन के भीतर घेरे। इसके लिए विपक्ष धारदार मुद्दों के साथ अपनी तैयारी में जुटा हुआ है। विपक्ष का मानना है कि बजट सत्र के बाद वर्षाकालीन और शीतकालीन सत्र में चुनावी तैयारी शुरू हो जाएगी। लिहाजा सरकार को सदन में घेरने के लिए बजट सत्र ही बेहतर अवसर रहेगा। दूसरी ओर विपक्ष का जवाब देने के लिए सत्ता पक्ष भी तैयारी कर रहा है। बजट सत्र एक मार्च की सुबह 11 बजे राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन के अभिभाषण से शुरू होगा। सत्र के दौरान वित्तीय कार्य के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। 

घोषणापत्र के वादों को पूरा करने का होगा प्रयास

इस सत्र में आने वाले बजट को चुनावी बजट के रूप में देखा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ष 2018 के कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के वायदों को इस बजट सत्र में पूरा किया जाए। इसे लेकर राज्य सरकार की ओर से कवायद जारी है। 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई कलेक्टर-SP बदल सकते हैं, वन विभाग में भी होगा बड़ा बदलाव, तैयार हो रही तबादला सूची
छत्तीसगढ़ में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई कलेक्टर-SP बदल सकते हैं, वन विभाग में भी होगा बड़ा बदलाव, तैयार हो रही तबादला सूची
छत्तीसगढ़ में विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार कई IAS, IPS,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बजट सत्र के दौरान 10 दिन का अवकाश

बता दें कि बजट सत्र के दौरान 4 और 5 मार्च को शनिवार, रविवार का अवकाश रहेगा। 7 मार्च को होलिका दहन और 8 मार्च को होली के चलते बैठक नहीं होगी। इसी तरह 9, 10, 11 और 12 मार्च को भी बैठक स्थगित रहेगी। 18 और 19 मार्च को फिर शनिवार-रविवार का अवकाश रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG DMF कृषि घोटाला: ED की छापेमारी के 5 दिन बाद भी नहीं आया आधिकारिक बयान, आखिर क्यों खामोश है एजेंसी?
CG DMF कृषि घोटाला: ED की छापेमारी के 5 दिन बाद भी नहीं आया आधिकारिक बयान, आखिर क्यों खामोश है एजेंसी?
छत्तीसगढ़ के DMF कृषि घोटाला मामले में ED की छापेमारी के पांच दिन बाद भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.