ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है, क्योंकि नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिल सकती है और धन संपत्ति में भी इजाफा होगा। आप सामाजिक विषयों पर पूरा जोर बनाए रखेंगे। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के भी योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी काम के पूरा होने से साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, लेकिन आपका अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें और भाई बहनों का आपको पूरा सुख मिलेगा। आप एक से अधिक स्त्रोतों से आय पाकर प्रसन्न रहेंगे और मागंलिक कार्यक्रम के होने से आज परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कार्य के प्रति भी आपकी रुचि बनी रहेगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप घर बाहर अपने करीबियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे, लेकिन किसी बेवजह की बहस में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है और व्यापार कर रहे लोग इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। अपने व्यापार के कामों पर ध्यान लगाएं। आपको वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलाएगी और माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज के दिन विद्यार्थियों के लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है और आप अपनी पढ़ाई के प्रति सतर्क रहेंगे, तभी परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई आपके साथ गलत डील कर सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आपको समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको कोई गुप्त सूचना प्राप्त हो सकती हैं।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 अगस्त को, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 अगस्त को, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
रायपुर। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस पवित्र माह में पड़ने वाले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज आपको आपकी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आप कार्यक्षेत्र में अधिक समय व्यतीत करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है, जिससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर आज खरी उतरेगी। आपको आपके परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप दिन का कुछ समय माता पिता की सेवा में लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

• कन्या (Virgo) :

आज के दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है और भाग्य के दृष्टिकोण से भी दिन बेहतर रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अपनी गति को बनाए रखेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को यदि किसी सलाह की आवश्यकता हो, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में चल रही समस्या से भी आपको काफी हद तक निजात मिलेगी और आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात हो सकती हैं, जिनसे आप दूरी बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

• तुला (Libra) :

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आप अपनी कुछ पुरानी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और परिवार में आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की गलतियों को माफ करना होगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा और आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य  आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को लेकर अपने अधिकारियों से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। किसी कानून संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे अवरोधों से आपको छुटकारा मिलेगा और आपकी अपने करीबियों से नजदीकियां बढे़गी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ टाइम अकेले में बिताएंगे, जिससे आप दोनों के बीच चल रही दूरियां भी समाप्त होगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपको किसी नई संपत्ति को खरीदना बेहतर रहेगा। आपकी अपने मित्रों से आज घनिष्ठा बढ़ेगी और व्यापार कर रहे लोग किसी निर्णय को समय पर लेकर लोगों को हैरान कर सकते हैं।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर अत्यधिक एनर्जी रहने के कारण आप उसे सही कामों में लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और सामाजिक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर से अच्छा व्यवहार बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके खर्चे बढ़ने के बाद आपको परेशानी होगी और आप कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहें।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में निखार लेकर आएगा और किसी काम के उत्साह से पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और कुछ निजी परिस्थितियों में भी आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे नजर आएंगे, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपको माताजी से किसी बात को कहने का मौका मिलेगा।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्वक रहने वाला है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदारी करने की इच्छा भी पूरी होगी और आप बड़ों की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन आप परिवार में किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आप अपने रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और भौतिक वस्तुओं पर भी पूरा फोकस बनाए रखें। आप अपनी कुछ बेफिजूल की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

Source: amarujala