छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान से एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में गर्माहट आई है। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव रविवार को सूरजपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सार्वजनिक तौर पर यह माना कि आज के समय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अधिकारी महत्व नहीं दे रहे हैं। जो महत्व भाजपा के कार्यकाल में उनके कार्यकर्ताओं को मिलता था, वह महत्व अधिकारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नहीं दे रहे हैं। सत्ताधारी दल के एक बड़े मंत्री के ऐसे बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें…
CG के पूर्व मंत्री के मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग कर ठगी की कोशिश! कूरियर डिलीवरी के नाम पर नया साइबर स्कैम, जानिए कैसे बचें
CG के पूर्व मंत्री के मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग कर ठगी की कोशिश! कूरियर डिलीवरी के नाम पर नया साइबर स्कैम, जानिए कैसे बचें
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू को ब्लू डार्ट कूरियर और मुख्यमंत्री निवास के नाम पर कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक खेलसाय सिंह व पारसनाथ राजवाड़े, संगठन के प्रभारी डॉ. जेपी श्रीवास्तव सहित जिलाध्यक्ष भगवती राजवाडे, नपा अध्यक्ष केके अग्रवाल व अन्य भी उपस्थित थे। सम्मेलन में ब्लॉक अध्यक्षों सहित कांग्रेस के कद्दावर नेताओं ने सत्ता और संगठन में बातें नहीं सुने जाने की सार्वजनिक शिकायत की। सीधे तौर पे विधायकों पर आरोप भी लगाये गये। कार्यकर्ताओं के द्वारा खोले गये मोर्चे पर भी मंत्री सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस संगठन के लिए कार्य करने की अपील की। 

सिंहदेव के एक बयान ने फिर से एक बार राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, भाजपा लगातार मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ अन्याय होने को लेकर सरगुजा की जनता से इसका बदला लेने को कहती है। वहीं भाजपा द्वारा चिंता जाहिर करने को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि यह तो कांग्रेसजनों को सोचना चाहिए। भाजपा इसमें चिंता क्यों कर रही है और आम लोगों को सोचना चाहिए। लोग जैसा सोचेंगे वैसा करेंगे। भाजपा को इसमें चिंता नहीं करनी चाहिए इसके साथ ही उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा को इस सद्भावना के लिए मैं आभार ही कह सकता हूं।

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
राशिफल 22 जून 2026: जानिए सोमवार का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.