डेस्क

विश्व के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप ने करीब रात 9 बजे काम करना बंद कर दिया. कंपनी ने कहा कि उसे इसकी जानकारी है कि कुछ लोगों को फेसबुक ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है और वह इसकी सेवा बहाल करने का प्रयास कर रही है. कंपनी ने यह नहीं बताया कि इस दिक्कत के लिए कारण क्या हो सकता है. 

सोमवार रात करीब सवा नौ बजे के आसपास समस्या शुरू हुई. वहीं 4 घंटे बाद देर रात एक बजे तक इसमें कोई सुधार नहीं आया. कंपनी ने कहा- वेबसाइटों और ऐप में दिक्कत होना सामान्य है, हालांकि वैश्विक स्तर पर ऐसा होना दुर्लभ है. उपयोगकर्ताओं ने कैलिफोर्निया, संकट न्यूयॉर्क और यूरोप में फेसबुक का उपयोग नहीं कर पाने की सूचना दी.

ये खबर भी पढ़ें…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेब और स्मार्टफोन दोनों पर नहीं कर रहा काम

वेब और स्मार्टफोन दोनों पर ही वाट्सएप और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहे हैं. एंड्रायड, आईओएस और वेब प्लेटफॉर्म सभी पर ये दिक्कत आ रही है. लोगों को न नए संदेश मिल रहे हैं और न ही वे किसी को संदेश भेज पा रहे हैं. इसी तरह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर न्यूजफीड रिफ्रेश पर रिफ्रेश नहीं कर सकते का संदेश आ रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.