मध्य प्रदेश के सिवनी में होटल में ठहरे एक बालिग कपल को गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने की कथित धमकी देने का मामला सामने आया है। होटल के CCTV कैमरे में कैद बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने ASP, SDOP समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

बैग में गांजा रखकर फंसाने की कथित साजिश

वायरल वीडियो में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कथित तौर पर होटल कर्मचारियों से एक व्यक्ति के बैग में गांजा रखने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में अधिकारी कथित तौर पर कहते हैं, ‘इसके बैग में थोड़ा गांजा रख दो।’ इसके बाद व्यक्ति के खिलाफ नशीले पदार्थों से जुड़ा मामला दर्ज कर उसे फंसाने की योजना पर बातचीत होती सुनाई देती है।

ये खबर भी पढ़ें…
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, 10 जिलों में येलो अलर्ट
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, 10 जिलों में येलो अलर्ट
रायपुर। अर्नब और मुरासु के बाद अब चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि होटल में ठहरे बालिग कपल को पुलिसकर्मियों ने अपने कहे अनुसार चलने के लिए दबाव बनाया था। जब कपल ने कथित तौर पर उनकी बात मानने में आनाकानी की, तो उसे गांजे के केस में फंसाने की धमकी दी गई। आरोप है कि एक पुलिस अधिकारी ने सिपाही को गांजे की पुड़िया लाने के लिए भी कहा।

वसूली के एंगल पर भी उठे सवाल

CCTV फुटेज सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। कपल को सिर्फ डराने-धमकाने की कोशिश की गई थी या इसके पीछे वसूली का कोई मकसद था, इस एंगल को लेकर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, वसूली की आशंका को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचा। सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की। कोतवाली थाना प्रभारी को सक्रिय ड्यूटी से हटाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ASP से लेकर SDOP स्तर के अधिकारियों समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, क्या अभी और सस्ता होगा सर्राफा?
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, क्या अभी और सस्ता होगा सर्राफा?
नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार, 18 नवंबर को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि होटल में कपल को धमकाने और गांजा रखकर फंसाने की कथित योजना के पीछे क्या वजह थी और इसमें कौन-कौन शामिल था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG BREKING: साय कैबिनेट के चार बड़े फैसले, ग्रामीण जल योजनाओं से लेकर शिक्षा तक को मिलेगी मजबूती
CG BREKING: साय कैबिनेट के चार बड़े फैसले, ग्रामीण जल योजनाओं से लेकर शिक्षा तक को मिलेगी मजबूती
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.