रायपुर.

त्योहारी सीजन शुरू होते ही राजधानी समेत छत्तीसगढ़ में सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं. आम जनता के लिए अब सब्जियां खरीदना मुश्किल होता जा रहा है. राजधानी की जनता पेट्रोल-डीजल की महंगाई से पहले ही परेशान थीं, अब सब्जियों की कीमत रूला रही है. वर्तमान में टमाटर का दाम 80 रुपए किलो तक पहुंच चुका है. पहले टमाटर की कीमत 55 रुपए थी. इसी तरह आलू-प्याज 25 से 45 रुपये किलो तक बिक रहा है. बता दें सब्जियों के महंगे होने का कारण बेमौसम बारिश है.

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश से फसलों को नुकसान के कारण सब्जियां महंगी बिक रही हैं. खुले बाजार में गोभी 80-100 रुपए किलो, भिंडी 80 रुपए किलो, मूली 70 रुपए किलो, बैगन 50 रुपए किलो और कुंदरू 60 रुपए किलो पहुंच गया है. मिर्ची की कीमत 35 रुपए किलो है, वहीं धनिया 150 रुपए किलो बिक रहा है. वहीं कुम्हड़ा, पत्तागोभी, लौकी, केला और पपीता सस्ता मिल रहा है. नवरात्रि त्यौहार के अष्टमी और नवमी में होने वाले भंडारे के आयोजन को देखते हुए बुधवार को सब्जी की कीमतों में और बढ़ोत्तरी की संभावना है.