रायपुर। छठ पर्व के बाद कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत देने के लिए शालीमार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे के लिए संचालित इस ट्रेन से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव निर्धारित किया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 08060 शालीमार-एलटीटी स्पेशल 19 नवंबर, गुरुवार को शालीमार से रात 9 बजे रवाना होगी। अगले दिन शुक्रवार को ट्रेन सुबह 9.15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 9.30 बजे रवाना होगी। इसके बाद रायपुर में सुबह 11 बजे आगमन और 11.05 बजे प्रस्थान, दुर्ग में दोपहर 12.05 बजे आगमन और 12.10 बजे प्रस्थान तथा गोंदिया में दोपहर 1.58 बजे आगमन और 2 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन शनिवार को सुबह 6.10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, 20-21 नवंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, 20-21 नवंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वापसी में गाड़ी संख्या 08059 एलटीटी-शालीमार स्पेशल 21 नवंबर, शनिवार को एलटीटी से सुबह 11.10 बजे रवाना होगी। अगले दिन रविवार को ट्रेन गोंदिया में सुबह 3.38 बजे पहुंचेगी और 3.40 बजे रवाना होगी। इसके बाद दुर्ग में सुबह 5.45 बजे आगमन और 5.50 बजे प्रस्थान, रायपुर में सुबह 6.25 बजे आगमन और 6.30 बजे प्रस्थान तथा बिलासपुर में सुबह 8.20 बजे आगमन और 8.35 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे की इस स्पेशल ट्रेन से छठ पर्व के बाद लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होने से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को भी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने में सहूलियत होगी।