नई दिल्ली

महंगाई के बोझ से जनता पहले ही परेशान है. आने वाले दिनों में आम आदमी को एक और झटका लग सकता है. जल्द ही ग्राहकों को एक रसोई गैस सिलिंडर के लिए 1,000 रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार एलपीजी सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बंद कर सकती है. ऐसे में ग्राहकों को सिलिंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे.
 

सिर्फ 3559 करोड़ बची सब्सिडी

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2020-21 में सरकार ने सब्सिडी के रूप में उपभोक्ताओं को 3,559 करोड़ रुपए दिए थे. वहीं इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-2020 में यह आंकड़ा 24,468 करोड़ रुपए था. इस तरह एक साल में सरकार ने सब्सिडी में लगभग छह गुना कटौती की है. मौजूदा समय में अगर उपभोक्ताओं की सालाना आय 10 लाख रुपए है, तो आपको सिलिंडर पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलता है.

ये खबर भी पढ़ें…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस साल 190 रुपए 50 पैसे महंगा हुआ सिलेंडर

सिलिंडर के दाम के बारे में बात करें, तो दिल्ली में इस साल एक जनवरी को यह 694 रुपया का था. लेकिन अब यह बढ़कर 884.50 रुपए का हो गया है. यानी इस साल अब तक इसमें 190.50 रुपए की तेजी आई है. कोलकाता में इसका दाम 911 रुपए, मुंबई में 884.5 रुपए और चेन्नई में 900.5 रुपए है.

हर महीने बदलती है सिलेंडर की कीमत

गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है. इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.