बिलासपुर। वाहन चालकों को ट्रैफिक चालान भरने के लिए अब क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। परिवहन विभाग ने ई-चालान भुगतान की सुविधा ऑनलाइन कर दी है। इससे वाहन मालिक घर बैठे चालान की जानकारी प्राप्त कर भुगतान कर सकेंगे। चालान जारी होने पर वाहन पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट मैसेज या वाट्सएप के जरिए सूचना भेजी जा रही है।

भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ई-चालान और डिजिटल ट्रैफिक ट्रांसपोर्ट इनफोर्समेंट सॉल्यूशन (DTES) सुविधा के माध्यम से वाहन मालिक चालान की जानकारी देख सकते हैं। भेजे जाने वाले मैसेज में चालान जारी होने की तारीख, वाहन नंबर और भुगतान अथवा शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी रहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु पोर्टल प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान साबित हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को चालान जारी होने के 45 दिनों के भीतर भुगतान करने या शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है। समय पर कार्रवाई करने से वाहन पंजीयन या ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाओं में परेशानी से बचा जा सकता है।

ऑनलाइन भुगतान के लिए वाहन मालिक को सरकारी ई-चालान पोर्टल पर जाकर ‘पे चालान’ विकल्प चुनना होगा। इसके बाद वाहन नंबर और कैप्चा दर्ज कर ‘गेट डिटेल्स’ पर क्लिक करने से लंबित चालानों की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। संबंधित चालान चुनकर ‘पे नाउ’ विकल्प से भुगतान किया जा सकता है। भुगतान के लिए यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग समेत अन्य ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध हैं। भुगतान सफल होने पर डिजिटल रसीद भी मिल जाएगी।

फर्जी वेबसाइट और ऐप से रहें सावधान

परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को चालान भुगतान के नाम पर संचालित फर्जी वेबसाइट और मोबाइल ऐप से सतर्क रहने की अपील की है। भुगतान के लिए केवल आधिकारिक ई-चालान वेबसाइट का इस्तेमाल करें। यदि भुगतान के दौरान खाते से राशि कट जाए, लेकिन चालान अपडेट न हो, तो वेबसाइट के ‘चेक पेंडिंग ट्रांजेक्शन’ विकल्प से भुगतान की स्थिति जांच सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समय पर चालान का भुगतान नहीं करने पर वाहन पंजीयन, फिटनेस, परमिट, नामांतरण समेत अन्य परिवहन संबंधी सेवाओं में परेशानी हो सकती है।

 

— असीम माथुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी

ये खबर भी पढ़ें…
अधिकारियों के नाम और हस्ताक्षर का दुरुपयोग, सोशल मीडिया पर फिर फर्जी आदेश वायरल
अधिकारियों के नाम और हस्ताक्षर का दुरुपयोग, सोशल मीडिया पर फिर फर्जी आदेश वायरल
बिलासपुर। सोशल मीडिया पर सरकारी आदेश के नाम से फर्जी पत्र वायरल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.