रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लव स्टोरी: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को होनी है। दोनों की सगाई 8 जून 2025 को हुई थी। शादी से पहले रिंकू ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं।

फैन पेज की तस्वीर से शुरू हुई कहानी

ये खबर भी पढ़ें…
एक आधार नंबर पर दो छात्र! पहचान सुधारने के लिए परिवार ने खैरागढ़ से रायपुर तक लगाई दौड़
एक आधार नंबर पर दो छात्र! पहचान सुधारने के लिए परिवार ने खैरागढ़ से रायपुर तक लगाई दौड़
खैरागढ़। आधार कार्ड को देश में प्रत्येक नागरिक की विशिष्ट पहचान माना जाता है, लेकिन खैरागढ़-छुईखदान जिले में आधार से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

न्यूज 24 से बातचीत में रिंकू ने बताया कि उनकी प्रेम कहानी 2022 में कोविड महामारी के दौरान शुरू हुई थी। उस समय आईपीएल के मुकाबले मुंबई में खेले जा रहे थे। इसी दौरान उनके एक फैन पेज पर प्रिया सरोज की तस्वीर पोस्ट हुई, जो बताया जाता है कि उनके गांव में मतदान से जुड़ी थी। तस्वीर देखकर रिंकू को प्रिया पसंद आ गईं और उन्हें लगा कि वे उनके लिए परफेक्ट जीवनसाथी हो सकती हैं।

पहले मैसेज की झिझक

रिंकू ने बताया कि वे प्रिया से संपर्क करना चाहते थे, लेकिन शुरू में मैसेज भेजने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। जब उन्होंने देखा कि प्रिया उनकी तस्वीरें लाइक कर रही हैं, तो उन्हें बात शुरू करने का मौका मिल गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और बातचीत शुरू हो गई। कुछ ही हफ्तों में बात रोजाना होने लगी और मैचों से पहले भी दोनों बात करते थे। धीरे-धीरे सोशल मीडिया की यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

ये खबर भी पढ़ें…
मैदान पर नहीं दिखेगा माही का बल्ला, अब मेंटर बनकर CSK को देंगे जीत का मंत्र
मैदान पर नहीं दिखेगा माही का बल्ला, अब मेंटर बनकर CSK को देंगे जीत का मंत्र
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब IPL में खिलाड़ी के रूप में नजर नहीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सांसद बनने के बाद कम हुई बातचीत

रिंकू ने बताया कि 2024 में जब प्रिया सांसद बनीं तो उन्हें बहुत खुशी हुई। वे उनके सामाजिक कार्यों और लोगों की मदद करने के जज्बे की तारीफ करते हैं। हालांकि सांसद बनने के बाद दोनों की बातचीत पहले से कम हो गई है, क्योंकि प्रिया संसदीय क्षेत्र में लोगों से मिलने, गांव जाने और संसद की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहती हैं। इसलिए अब ज्यादातर बातचीत रात में ही हो पाती है।

समझ और भरोसे पर टिका रिश्ता

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट में CJI से अभद्रता का मामला, वकील के खिलाफ अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में CJI से अभद्रता का मामला, वकील के खिलाफ अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई
कोर्ट रूम में CJI पर निजी टिप्पणी:  सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने एक वकील के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिंकू ने कहा कि वे प्रिया की जिम्मेदारियों को समझते हैं और इसी वजह से बातचीत कम होने के बावजूद उनके रिश्ते में समझ और भरोसा बना हुआ है। अब दोनों 4 दिसंबर को शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं।