रायपुर

प्रदेश के युवाओं को पांच हजारों पदों पर सरकारी नौकरी मिलेगी। सरकार ने पुलिस विभाग के सुवेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 975 पदों पर सीधी भर्ती करने का फैसला किया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भी रिक्त 3,048 पदों पर सीधी भर्ती के लिए वित्त विभाग ने सहमति प्रदान कर दी है। राज्य शासन में जल्द ही इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी आवेदकों को आनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी एक से 31 अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वर्ष 2018 के आवेदकों को फिर से आवेदन करना होगा, लेकिन उनको दोबारा परीक्षा शुल्क जमा नहीं करना होगा। वर्ष 2018 में आवेदन करने वाले पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी के साथ नए फार्मेट में आवेदन करेंगे। आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क जमा करना होगा, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि के बाद उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
 

किस पद पर कितने पद

* 143 पद विकित्सा अधिकारी
* 234 पद नेत्र सहायक अधिकारी 
* 141 पद मेडिकल लैब टेक्नोलाजिस्ट
* 48 पद रेडियोग्राफर
* 464 पद स्टाफ नर्स 
* 187 पद फार्मासिस्ट ग्रेड-2
* 18 पद ओटी टेक्नीशियन
* 24 पद मनोरोग परिचारिका
* 05 मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता
* 379 पद ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष) 
* 210 पद ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला)
* 496 पद ड्रेसर ग्रेड-1
* 14 पद डार्करूम असिस्टेंट
* 16 पद लैब असिस्टेंट 
* 104 पद रेफ्रिजरेटर मैकेनिक 
* 68 पद ड्रेसर ग्रेड-2 
* 1.497 चतुर्थ श्रेणी

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
राशिफल 22 जून 2026: जानिए सोमवार का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.