कोरिया। जिले के बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलका में आपसी विवाद के दौरान एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि 20 वर्षीय साले ने अपने जीजा पर मुक्कों और हाथ में पहने लोहे के कड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है।

 शराब के नशे में हुआ विवाद, मुक्कों और लोहे के कड़े से किया हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सलका के बसोरपारा निवासी जितेंद्र बसोर और उसके 20 वर्षीय साले सन्नी के बीच रात करीब 8 बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद शराब के नशे में हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान सन्नी ने जितेंद्र पर मुक्कों और हाथ में पहने लोहे के कड़े से हमला कर दिया। हमले में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु पोर्टल प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान साबित हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जितेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर जताया विरोध

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इधर, बुधवार सुबह मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण सिटी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। इस पर पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.