अंबिकापुर। 16 लोगों की जान ले चुके उत्पाती कबरा हाथी को ट्रैंक्यूलाइज कर सेटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने का अभियान सोमवार को चौथे दिन भी सफल नहीं हो सका। उदयपुर क्षेत्र में विचरण कर रहे 17 अन्य हाथियों के झुंड में कबरा के शामिल हो जाने से वन विभाग की रेस्क्यू टीम को उसे सुरक्षित तरीके से ट्रैंक्यूलाइज करने का मौका नहीं मिल पाया। दिनभर की मशक्कत के बाद भी टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।

वन विभाग की रेस्क्यू टीम अब कबरा हाथी के झुंड से अलग होने का इंतजार कर रही है। सोमवार को हाथियों का यह दल रामगढ़ पहाड़ी के जंगल में विचरण करता रहा। बस्ती से लगे जंगल में 18 हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने सोमवार को भी उदयपुर, चकेरी, दाबा और डांडगांव संकुल के कुल 20 स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
गोधनपुर में चोरों का आतंक, शिक्षक के घर से 24 लाख के जेवर और 45 हजार नकद चोरी
गोधनपुर में चोरों का आतंक, शिक्षक के घर से 24 लाख के जेवर और 45 हजार नकद चोरी
अंबिकापुर। छठ पूजा के लिए परिवार सहित नदी घाट पर पूजा-अर्चना करने गए दो परिवारों के सूने मकानों को चोरों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कबरा हाथी को ट्रैंक्यूलाइज कर सेटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम लगातार चौथे दिन भी अभियान में जुटी रही। इस दौरान दो कुमकी हाथियों की मदद से टीम पहली बार हाथियों के विशाल झुंड के काफी करीब पहुंचने में सफल रही। विशेषज्ञों ने झुंड में शामिल कबरा हाथी की पहचान भी कर ली, लेकिन अन्य हाथियों के बीच मौजूद होने के कारण उसे ट्रैंक्यूलाइज करना जोखिम भरा था।

वन विभाग की टीम सुरक्षित अवसर की तलाश में दिनभर प्रयास करती रही। देर शाम तक कबरा हाथी के झुंड से अलग नहीं होने के कारण रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा। इसके बाद टीम कुमकी हाथियों के साथ वापस लौट गई। अब वन विभाग को कबरा के झुंड से अलग होने का इंतजार है, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से बेहोश कर रेडियो कॉलर लगाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
राजधानी में गोरा बनाने वाली क्रीम का अवैध कारोबार, ड्रग विभाग ने मारा छापा
राजधानी में गोरा बनाने वाली क्रीम का अवैध कारोबार, ड्रग विभाग ने मारा छापा
रायपुर। पाकिस्तान में बनी प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आने के बाद अब राजधानी रायपुर में बिना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.