बिलासपुर। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर विभागीय टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में लगे 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

खनिज विभाग की टीम ने ग्राम इटवा-पाली में जांच के दौरान अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े। विभाग ने सभी वाहनों को जब्त कर खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु पोर्टल प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान साबित हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह 16 नवंबर को ग्राम पहंदा में भी खनिज अमले ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में लगे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। इन वाहनों को पुलिस चौकी बेलगहना की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग के अनुसार, जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
रायपुर, 18 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.