रायपुर 

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ के संभावित दौरे के लिए प्रदेश से कार्यक्रम बनाकर भेज दिया गया है। इसमें राहुल गांधी के यहां तीन दिन रुकने का प्रस्ताव है। अब राहुल गांधी के कार्यालय से दौरे का तारीख तय होना है।

ये खबर भी पढ़ें…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
रायपुर, 16 अगस्त 2026/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी में शनिवार को मीडिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राहुल गांधी के दौरे को लेकर सवाल किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आएंगे कार्यक्रम बनाकर भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने तीन दिनों का कार्यक्रम बनाकर दिल्ली भेजा है। सीएम ने बताया कि दिल्ली में मुलाकात के दौरान जैसे ही उन्होंने हमारा छत्तीसगढ़ आने का

निमंत्रण स्वीकार किया वैसे ही हमने मंत्री कवासी लखमा को बस्तर के सभी जिलों में भेजकर तैयारी करने को कहा है। इसके आधार पर वहां तैयारी भी हो गई है।

कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के तीन के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम में बस्तर और सरगुजा संभाग में रात्रि विश्राम शामिल है। इसके आलाव मैदानी क्षेत्रों में भी उनका विभिन्न वर्गों से मुलाकात का कार्यक्रम तय किया गया है। पार्टी नेताओं ने बताया कि यहां से भेजे गए कार्यक्रम के आधार पर राहुल गांधी और उनका कार्यालय तारीख तय करेगा। कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जाहिर की है कि अगले दो-तीन दिनों में तारीख तय हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.