छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । बिलासपुर

पिछले माह सकरी में हुए गोलीकांड की वारदात से छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर उबर नहीं पाया है कि साल के शुरूआती दिनों में ही जिले में बदमाशों ने एक और गोलीकांड को अंजाम दिया है। पेट्रोल पंप पहुंचे बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। 

बिलासपुर जिले के कोटा-लोरमी मार्ग पर ग्राम लखोजना चंगोरी में पुष्कर पेट्रोल पंप है। जहां रात करीब 8:30 मोटरसाइकिल में संदिग्ध युवक पहुंचे। लूट की घटना को अंजाम देने व पेट्रोल पंप के कर्मियों को डराने के लिए पहुंचे लुटेरों ने कट्टा लहराया। इस दौरान फायरिंग हो गई जिसके बाद आरोपी कट्टे में दुबारा गोली लोड कर ही रहे थे कि पेट्रोल पंप कर्मी दौड़ गए व मौका पाकर बदमाश मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गोली किसी को नहीं लगी वही लूट की योजना विफल रही। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
राशिफल 22 जून 2026: जानिए सोमवार का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.