रायपुर, 9 जून 2026। राजधानी रायपुर में पुलिस ने नकली शराब के एक बड़े अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपी ब्रांडेड शराब की खाली बोतलों में चायपत्ती और स्प्रिट का मिश्रण भरकर उसे महंगे ब्रांड की शराब के रूप में बाजार में बेच रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह अवैध कारोबार कोरोना काल से संचालित हो रहा था और इसका नेटवर्क झारखंड से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक फैला हुआ था।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पहले ब्रांडेड शराब की खाली बोतलें एकत्र करते थे। इसके बाद उनमें स्प्रिट और चायपत्ती का मिश्रण भरकर नकली लेबल, होलोग्राम और पैकेजिंग के जरिए उन्हें असली शराब जैसा स्वरूप दिया जाता था। फिर इन बोतलों को बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था।
पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि नकली शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाला कच्चा माल और पैकिंग सामग्री झारखंड से मंगाई जाती थी, जबकि तैयार माल की सप्लाई विभिन्न राज्यों में की जाती थी। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार स्प्रिट और अन्य मिलावटी पदार्थों से तैयार नकली शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे लीवर, किडनी और आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचने के साथ जान का खतरा भी हो सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से शराब खरीदते समय सील, बारकोड और होलोग्राम की जांच करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को देने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
नामांतरण के बदले 70 हजार की डिमांड! तहसीलदार का रीडर ACB के जाल में फंसा
फरसगांव, 30 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.