रायपुर/-

सिविल सर्विस के 210 पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा सामने आते दिख रही है। संबंधित पदों को लेकर पिछली बार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को अब तक लगभग 1 लाख 31000 के आसपास आवेदन आ चुके हैं। यानी एक पद के पीछे 620 से ज्यादा अभ्यर्थी। बता दें कि राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को होगी। 

पिछली बार प्रारंभिक परीक्षा में आवेदनों की संख्या 1 लाख 29000 के करीब थी। यानी वर्तमान परिस्थितियों की तुलना में 200000 कम अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। मतलब साफ है कि पिछली दफा परीक्षा में अपेक्षाकृत कम प्रतिस्पर्धा थी। 

आरक्षण की स्थिति साफ नहीं होने की वजह से अभी तक श्रेणीवार पदों की संख्या जारी नहीं हुई है। इस बार 19 विभागों के प्रस्ताव के आधार पर यह भर्ती हो रही है। राज्य सेवा परीक्षा-2022 की प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए कुल पदों की तुलना में 15 गुना उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यानी 210 पदों के अनुसार मुख्य परीक्षा (मॅस) के लिए 3150 उम्मीदवार चुने जाएंगे। 
 

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
राशिफल 22 जून 2026: जानिए सोमवार का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन पदों पर होनी है भर्ती

डिप्टी कलेक्टर, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक व जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक (छग राज्य संपरीक्षा), जिला पंजीयक, राज्य कर सहायक आयुक्त, अधीक्षक जिला जेल, रोजगार अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायब तहसीलदार, आबकारी उप निरीक्षक, सहकारी निरीक्षक व सहकारी विस्तार अधिकारी और सहायक जेल अधीक्षक के पद विज्ञापित किए गए हैं।