छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । बिलासपुर

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक दिन पहले घटित गोलीकांड का मामला अभी ठीक से शांत हुआ नहीं था कि शहर के पॉश इलाके लिंक रोड में एक और हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी। पेशे से शिक्षाविद बताए जा रहे मृतक की लाश उसके मकान के गेट के पास खून से लथपथ मिली। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दीपक श्रीवास्तव बताया जा रहा है। आरोपियों की पतासाजी के संबंध में पुलिस खोजबीन कर ही रही थी कि नाटकीय ढंग से सरकंडा जोरापारा में रहने वाला 24 वर्षीय उपेंद्र कौशिक तारबाहर थाने पहुंचा व प्रदीप श्रीवास्तव की हत्या करने की बात स्वीकार की।

पूछताछ के दौरान आरोपी उपेंद्र ने बताया कि शहर के सीएमडी कॉलेज में 20 वर्षीय स्टूडेंट्स की प्रेमिका है। उसे शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड के साथ प्रदीप श्रीवास्तव के अवैध संबंध थे। इसलिए उसने प्रदीप श्रीवास्तव को मौत के घाट उतार दिया।
 

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
राशिफल 22 जून 2026: जानिए सोमवार का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हथौड़े व ब्लड से वार करने के बाद सर पर गमला पटका

आरोपी ने बताया कि गुरुवार की रात वह प्रदीप श्रीवास्तव के पास ही छुपा हुआ था जैसे ही प्रदीप अपने मकान का गेट खोल कर अंदर घुसने लगे तो उसने हथौड़े से हमला कर दिया जिससे प्रदीप नीचे गिर गए। हत्यारे ने ब्लड से गले पर वार किया वही सर पर गमला पटक कर फरार हो गया।