ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शनि जयंती पर 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, बढ़ सकती है सैलेरी, मेष से मीन तक राशिफल जानें
शनि जयंती पर 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, बढ़ सकती है सैलेरी, मेष से मीन तक राशिफल जानें
16 मई 2026 शनि जयंती पर मेष से मीन तक का राशिफल। जानें करियर, प्यार, स्वास्थ्य और उपाय। चंद्रमा मेष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप लोगों का भरोसा जीत पाएंगे। शासन के कार्य में तेजी आएगी और आपको अपने सहयोगियों से सावधान रहना होगा। यदि आपने किसी संपत्ति का सौदा किया है,तो उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। शेयर बाजार अथवा रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। कामकाज के मामले में आज का दिन थोड़ा धीमा रहेगा। आप अपने किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री पर चरणदास महंत का बड़ा हमला, बोले — “ये भाजपा के प्रचारक हैं…” बयान से छत्तीसगढ़ में छिड़ा सियासी संग्राम
रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री पर चरणदास महंत का बड़ा हमला, बोले — “ये भाजपा के प्रचारक हैं…” बयान से छत्तीसगढ़ में छिड़ा सियासी संग्राम
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भाजपा का प्रचारक बताया। बयान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। करियर को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी परिवार में वरिष्ठ सदस्य की ओर से आपको कोई अच्छा मुकाम मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आस्था बढ़ेगी और किसी बात को बड़ों के सामने विनम्रता से रखें,तभी वह आपकी बात का मान रखेंगे और आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपको करियर को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें। कामकाज पर फोकस बनाए रखें। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे,लेकिन आपको अपने किसी करीबी की बात का पूरा मान रखना होगा। बड़ों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको किसी काम के लिए एक अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
आज का राशिफल 14 जून 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत, कौन बरतेगा सावधानी?
आज का राशिफल 14 जून 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत, कौन बरतेगा सावधानी?
14 जून 2026 राशिफल: चंद्रमा वृषभ राशि में होने से कर्क राशि को आर्थिक लाभ, वृषभ को खुशियां और धनु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा और बिजनेस कर रहे लोग अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में परिवार में किसी सदस्य पर भरोसा करना होगा। जीवनसाथी को आज आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा,लेकिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई लेन-देन आज आपके लिए समस्या बनेगा,इसलिए अपनी आंख व कान दोनों खुले रखें,नहीं तो समस्या हो सकती है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
विवाह करने वालों के लिए बड़ी खबर: जुलाई के बाद 4 महीने तक नहीं बजेगी शहनाई, नवंबर में फिर खुलेंगे शुभ मुहूर्त
विवाह करने वालों के लिए बड़ी खबर: जुलाई के बाद 4 महीने तक नहीं बजेगी शहनाई, नवंबर में फिर खुलेंगे शुभ मुहूर्त
विवाह करने वालों के लिए जरूरी खबर। जून-जुलाई में केवल 14 शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध हैं। 25 जुलाई से चातुर्मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन नौकरी से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है और आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मशवरे की आवश्यकता हो सकती है। आपको आज लेनदेन पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आज आस्था बढ़ेगी। मेहनत व लगन से आप काम पर पूरा ध्यान देंगे और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहेंगे। यदि कोई समस्या है,तो उसे नजरअंदाज करने से बचें,लेकिन आप अपनी सकारात्मक सोच से अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में लगना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी विभिन्न विषयों में रूचि बढ़ेगी और आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके किसी आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करना होगा नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है,तो उसमें आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपको आज कोई निर्णय बुद्धि व विवेक से लेना होगा,नहीं तो वह लंबा टल सकता है। आप अपने लक्ष्य को यदि पकड़कर चलेंगे तभी वह पूरे हो सकेंगे।

• तुला (Libra) :

आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और परिवार में भी किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। आप अपने निजी विषयों में सहजता बनाए रखें। घर परिवार में माहौल आनंदमय रहेगा और यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है,तो वह भी हल होगा। आपको किसी बात को लेकर अति उत्साहित होने से बचना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया,तो वह आपके लिए बाद में समस्या लेकर आएगा। आपको आज कोई धोखा दे सकता है,इसलिए सावधान रहें।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आपको परिजनों का पूरा साथ मिलेगा और आप भाई बंधुओं के सहयोग से अपने कामों को बढ़ावा देंगे,लेकिन भाईचारा मजबूत होने से आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ व मांगलिक सूचना सुनने को मिल सकती है,जो आपके प्रसन्नता का कारण बनेगी। पारिवारिक परिस्थितियों में आज आप धैर्य बनाए रखें। आपको कोई लेन देन संबंधित काम में आज धैर्य धारण करके करना होगा।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आपकी वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलाएगी। धन-धान्य में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपके कुछ आर्थिक मामलों को आज गति मिलेगी। यदि रक्त संबंधी रिश्तों में कुछ समस्या चल रही है,तो उनको आज मजबूती मिलेगी। जीवन स्तर में सुधार आएगा और आप किसी काम में यदि निसंकोच आगे बढ़ेंगे,तो उससे आज आपको परेशानी होगी। आपको आज परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला भावनाओं में बहकर नहीं लेना है,नहीं तो समस्या हो सकती है।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आज आप किसी काम को लेकर यदि परेशान थे,तो उसमें आपको जीत मिल सकती है और मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। सभी क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बातचीत को पूरा महत्व देंगे और आपको व्यर्थ में किसी की बातों में आने से बचना होगा। शासन व प्रशासन से संबंधित आज आपके काम बनेंगे और जीत का प्रतिशत भी अधिक रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान के आने से खुशियां बनी रहेंगी।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपको अति उत्साहित होने से बचना होगा और अपने पारिवारिक रिश्तों को आज तालमेल करके बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपको त्याग व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना होगा। आप सभी की बातों का आज आप पूरा मान रखेंगे और किसी नीति नियम के अनुसार काम करके आज आप कुछ लोगों को भी जोड़ सकते हैं। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है,तो वह आज फिर से बाहर आ सकता है,जिसमें आपको बड़ों की सलाह पर चलना होगा,नहीं तो बाद में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

• मीन (Pieces):

आज एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। एक से अधिक काम हाथ आने से आज आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। बिजनेस कर रहे लोग आज अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ नई तकनीकों को भी अपना सकते हैं। विद्यार्थी आज सफलता की सीढ़ी तेजी से चढ़ेंगे। आपको अपना कुछ रुका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप आज घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने डेली रूटीन में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं और अपने आवश्यक कार्यों की एक सूची बनाएंगे, तभी वह समय से पूरे हो पाएंगे।

Source: amarujala