बिलासपुर। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों (सेजेस) में संविदा पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में काउंसिलिंग आयोजित की गई। कुल 97 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के तहत 80 अभ्यर्थियों को पात्रता के आधार पर चयन सूची में शामिल किया गया था। इनमें से 74 अभ्यर्थी काउंसिलिंग में पहुंचे। चयनित उम्मीदवारों को 4 दिसंबर तक संबंधित स्कूलों में जॉइनिंग देनी होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय की ओर से आयोजित भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर के अनुसार अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। काउंसिलिंग के बाद नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं, शेष पदों के लिए प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
हाई कोर्ट में फंड नहीं होने के बयान पर भड़की संघर्ष समिति, अरुण साव को सौंपा ज्ञापन
हाई कोर्ट में फंड नहीं होने के बयान पर भड़की संघर्ष समिति, अरुण साव को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के विकास को लेकर राज्य सरकार के फंड की कमी संबंधी कथित रुख पर अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

काउंसिलिंग में 74 अभ्यर्थी हुए शामिल

शुक्रवार को आयोजित काउंसिलिंग में जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। डीईओ पांडेय के अनुसार, कुल 81 अभ्यर्थियों की जांच में एक अभ्यर्थी अपात्र पाया गया, जबकि 80 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया गया। पात्र अभ्यर्थियों में से 74 काउंसिलिंग में उपस्थित हुए।

दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर चुके 6 पदों पर भी लॉटरी के माध्यम से नियुक्ति आदेश जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 4 दिसंबर तक संबंधित स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करना होगा। वहीं, शेष 17 पदों के लिए प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी।

सहायक शिक्षक के सर्वाधिक 32 पद रिक्त

डीईओ कार्यालय के अनुसार, जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में संविदा भर्ती के तहत कुल 97 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें सबसे अधिक 32 पद सहायक शिक्षक के हैं। इसके अलावा प्रयोगशाला सहायक के 9, शिक्षक हिंदी और अंग्रेजी के 7-7 पद रिक्त हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती, सरकारी नौकरी के लिए डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने किया आवेदन
पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती, सरकारी नौकरी के लिए डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने किया आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्याख्याता रसायन और सामाजिक विज्ञान के 4-4 पद, व्याख्याता अंग्रेजी, गणित और वाणिज्य के 3-3 पद, व्याख्याता हिंदी के 2 तथा व्याख्याता संस्कृत और भौतिक के 1-1 पद शामिल हैं।

वहीं, शिक्षक गणित और कंप्यूटर के 4-4 पद, शिक्षक विज्ञान, व्यायाम शिक्षक और ग्रंथपाल के 3-3 पद तथा प्रधान पाठक (प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक) के 2-2 पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
शराब घोटाले का फरार आरोपी विकास अग्रवाल रायपुर कोर्ट में पेश, EOW को मिली 30 नवंबर तक रिमांड
शराब घोटाले का फरार आरोपी विकास अग्रवाल रायपुर कोर्ट में पेश, EOW को मिली 30 नवंबर तक रिमांड
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 1280 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को UAE से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.