रायपुर। छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। 1,501 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अब तक डेढ़ लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा आवेदन डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों के लिए आए हैं। 609 पदों के लिए करीब 81 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से एक पद पर औसतन 133 से अधिक उम्मीदवार दावेदारी कर रहे हैं।

डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर आवेदनों की भारी संख्या सरकारी नौकरी के प्रति युवाओं की रुचि और प्रतिस्पर्धा का अंदाजा देती है। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता समेत कई तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाई कोर्ट में फंड नहीं होने के बयान पर भड़की संघर्ष समिति, अरुण साव को सौंपा ज्ञापन
हाई कोर्ट में फंड नहीं होने के बयान पर भड़की संघर्ष समिति, अरुण साव को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के विकास को लेकर राज्य सरकार के फंड की कमी संबंधी कथित रुख पर अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 38 तरह के पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रांसमिशन और जनरेशन कंपनियों में कुल 1,501 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें द्वितीय श्रेणी के 195 पद तथा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 1,306 पद शामिल हैं। कुल 38 तरह के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती का विस्तृत विज्ञापन पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in पर जारी किया गया है।

आवेदन की अंतिम तारीख 3 दिसंबर तक बढ़ी

भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख पहले 26 नवंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 3 दिसंबर 2026 कर दिया गया है। अभ्यर्थी इस दिन रात 11.55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसी समय तक आवेदन शुल्क जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। पावर कंपनी प्रबंधन ने अभ्यर्थियों से अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

 CBT से होगा चयन, DEO के लिए टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य

सभी पदों के लिए कम्प्यूटर आधारित बहुविकल्पीय परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सहायक शिक्षक के 32 पदों समेत 97 रिक्तियों पर भर्ती, 17 पदों के लिए प्रतीक्षा सूची
सहायक शिक्षक के 32 पदों समेत 97 रिक्तियों पर भर्ती, 17 पदों के लिए प्रतीक्षा सूची
बिलासपुर। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों (सेजेस) में संविदा पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को महारानी लक्ष्मी बाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के पदों के लिए दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।