रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में फरार चल रहे कारोबारी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ समन्वय कर 27 नवंबर को उसे भारत लाने की कार्रवाई पूरी की। आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अदालत में पेश किया गया। अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर छत्तीसगढ़ लाए जाने की तैयारी है।

विकास अग्रवाल पर 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ की शराब वितरण व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को अंजाम देने वाले सिंडिकेट में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह सिंडिकेट का वित्तीय समन्वयक यानी कथित ‘खजांची’ था और शराब कारोबार से जुटाई गई अवैध रकम के लेन-देन तथा वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।

ये खबर भी पढ़ें…
4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग
4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग
रायपुर. 27 नवम्बर 2026. प्रदेश के युवाओं की कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभाओं का संगम आगामी 4 दिसम्बर और 5...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CBI के अनुसार, शराब वितरण व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के चलते सरकारी खजाने को 1,280 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ। जांच में आरोप लगाया गया है कि विकास अग्रवाल डिस्टिलरीज से कमीशन की रकम जुटाने और उसे सरकारी अधिकारियों तथा सिंडिकेट के अन्य सदस्यों तक पहुंचाने का काम करता था। इसके अलावा, कथित अपराध से अर्जित रकम को छिपाने के लिए विभिन्न कंपनियों और वित्तीय माध्यमों से लेन-देन कराने में भी उसकी भूमिका सामने आई है।

इस मामले में नवंबर 2024 में अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका था, लेकिन विकास अग्रवाल फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही थीं।

इंटरपोल रेड नोटिस के बाद UAE में पकड़ा गया

छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल के माध्यम से विकास अग्रवाल के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया गया था। इसके बाद UAE के अधिकारियों ने उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया। प्रत्यर्पण से जुड़ी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उसे भारत भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन
रायपुर 27 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ पुलिस की एस्कॉर्ट टीम आरोपी को लेने UAE पहुंची थी। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर UAE अधिकारियों ने उसे भारतीय टीम के हवाले किया। टीम आरोपी को लेकर 27 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। मुंबई की CBI अदालत में पेशी के बाद उसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए छत्तीसगढ़ लाए जाने की तैयारी की जा रही है।

 जानिए क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य जांच एजेंसियां कर रही हैं। ED ने इस मामले में एसीबी (ACB) में भी एफआईआर दर्ज कराई है। जांच एजेंसियों ने घोटाले का दायरा करीब 3,200 करोड़ रुपए तक होने का आरोप लगाया है।

ED की जांच में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में कथित तौर पर IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम देने का आरोप लगाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
हाजिरी और वेतन में अंतर मिला तो अधिकारी पर कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
हाजिरी और वेतन में अंतर मिला तो अधिकारी पर कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
बिलासपुर। जिले की शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अब वीएसके (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 3,200 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप

नवंबर 2026 की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच एजेंसियों ने शराब घोटाले का दायरा बढ़ाकर करीब 3,200 करोड़ रुपए तक माना है। जांच के शुरुआती दौर में 2,161 करोड़ रुपए और बाद में 2,883 करोड़ रुपए की कथित गड़बड़ी के आंकड़े सामने आए थे।

जांच एजेंसियों का आरोप है कि सिंडिकेट के जरिए करीब 1,200 से 1,280 करोड़ रुपए की रकम में अनियमितता की गई। इसी कथित वित्तीय नेटवर्क में अहम भूमिका निभाने के आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को अब UAE से भारत लाया गया है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय अब तक इस मामले में करीब 1,000 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क या जब्त करने की कार्रवाई कर चुका है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 43 अफसर बदले, नई पदस्थापना जारी
छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 43 अफसर बदले, नई पदस्थापना जारी
छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.