बिलासपुर। बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के विकास को लेकर राज्य सरकार के फंड की कमी संबंधी कथित रुख पर अब शहर में नाराजगी बढ़ने लगी है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने शुक्रवार को एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर हाई कोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। समिति ने ज्ञापन सौंपकर सरकार से बिलासपुर एयरपोर्ट को 4सी श्रेणी में विकसित करने के संबंध में आधिकारिक रुख स्पष्ट करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

समिति ने ज्ञापन में हाल ही में हाई कोर्ट में जनहित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता के उस कथित बयान की आलोचना की, जिसमें बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए फंड उपलब्ध नहीं होने और फिलहाल इसकी आवश्यकता नहीं होने की बात कही गई थी। समिति ने इसे बिलासपुर की जनभावनाओं के विपरीत बताते हुए उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस तरह के रुख से सहमत नहीं होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
हाजिरी और वेतन में अंतर मिला तो अधिकारी पर कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
हाजिरी और वेतन में अंतर मिला तो अधिकारी पर कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
बिलासपुर। जिले की शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अब वीएसके (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 रनवे, टर्मिनल और एटीसी टावर के विस्तार की जरूरत

समिति ने बिलासपुर एयरपोर्ट की मौजूदा सुविधाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां रनवे की लंबाई महज 1500 मीटर है। इस कारण बोइंग और एयरबस जैसे बड़े विमानों का संचालन संभव नहीं है। एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग भी छोटी है, जबकि एटीसी टावर अस्थायी मोबाइल टावर के माध्यम से संचालित हो रहा है।

समिति ने एयरपोर्ट को 4सी श्रेणी में अपग्रेड करने की लागत अधिकतम 300 करोड़ रुपए बताते हुए कहा कि यह राशि दो वर्षों में दो किस्तों में उपलब्ध कराई जा सकती है। राज्य का वार्षिक बजट करीब 1.76 लाख करोड़ रुपए है। समिति के मुताबिक, बजट का महज 0.01 प्रतिशत प्रतिवर्ष आवंटित करने से एयरपोर्ट के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।

रायपुर से दूरी का तर्क नहीं, देश में कई उदाहरण

समिति ने इस तर्क का भी विरोध किया कि दो शहरों के बीच करीब 100 किलोमीटर की दूरी होने पर दूसरा बड़ा एयरपोर्ट विकसित नहीं किया जा सकता। सदस्यों ने कहा कि देश में ऐसे कम से कम 20 एयरपोर्ट हैं, जो एक-दूसरे से लगभग 80 से 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। गया-पटना, लखनऊ-कानपुर और शिरडी-औरंगाबाद समेत कई उदाहरणों का हवाला देते हुए समिति ने कहा कि दूरी को बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास में बाधा नहीं बनाया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 43 अफसर बदले, नई पदस्थापना जारी
छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 43 अफसर बदले, नई पदस्थापना जारी
छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समिति के अनुसार, बिलासपुर एयरपोर्ट प्रदेश के 14 जिलों के लिए निकटतम हवाई सुविधा केंद्र है। ऐसे में उत्तरी छत्तीसगढ़ के विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए रायपुर के बाद बिलासपुर में दूसरा 4सी श्रेणी का एयरपोर्ट विकसित करना जरूरी है।

103 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी देने की मांग

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि रनवे विस्तार के लिए 63 करोड़ रुपए और नए एटीसी टावर के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपए, कुल 103 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बिलासपुर कलेक्टर की ओर से मंत्रालय भेजा गया है। समिति के मुताबिक, यह प्रस्ताव पिछले पांच महीनों से लंबित है।

समिति ने मांग की कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को एयरपोर्ट सौंपने के निर्णय का इंतजार किए बिना राज्य सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी दे और टेंडर प्रक्रिया शुरू करे। समिति का कहना है कि भविष्य में एयरपोर्ट एएआई को हस्तांतरित होने पर खर्च की गई राशि का समायोजन किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती, सरकारी नौकरी के लिए डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने किया आवेदन
पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती, सरकारी नौकरी के लिए डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने किया आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व सांसद होने के नाते विशेष अपेक्षा

प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से कहा कि वे बिलासपुर के पूर्व सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में इसी लोकसभा क्षेत्र के लोरमी विधानसभा से विधायक हैं। ऐसे में क्षेत्र की जनता को उनसे एयरपोर्ट के विकास को लेकर विशेष अपेक्षाएं हैं।

मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री साव ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए सरकार पीछे नहीं हटेगी। हालांकि, समिति ने स्पष्ट किया कि केवल मौखिक आश्वासन पर्याप्त नहीं है। सरकार को हाई कोर्ट और सार्वजनिक मंच पर बिलासपुर एयरपोर्ट को 4सी श्रेणी में विकसित करने के संबंध में आधिकारिक वक्तव्य जारी करना चाहिए, अन्यथा जन आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में रामशरण यादव, महेश दुबे टाटा, देवेंद्र सिंह ठाकुर, समीर अहमद बबला, बद्री यादव, विजय वर्मा और संदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सहायक शिक्षक के 32 पदों समेत 97 रिक्तियों पर भर्ती, 17 पदों के लिए प्रतीक्षा सूची
सहायक शिक्षक के 32 पदों समेत 97 रिक्तियों पर भर्ती, 17 पदों के लिए प्रतीक्षा सूची
बिलासपुर। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों (सेजेस) में संविदा पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को महारानी लक्ष्मी बाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.