रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 1280 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को UAE से भारत लाया गया है। शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे उसे रायपुर की रिमांड कोर्ट में पेश किया गया। ACB कोर्ट में जज की अनुपस्थिति के चलते आरोपी को रिमांड कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए विकास अग्रवाल को 30 नवंबर तक ACB-EOW की रिमांड पर सौंप दिया है।

शराब सिंडिकेट में विकास अग्रवाल को फंड मैनेजर यानी मनीमैन की भूमिका में बताया गया है। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर UAE की एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद CBI ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समन्वय से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी कर उसे भारत लाया।

ये खबर भी पढ़ें…
हाई कोर्ट में फंड नहीं होने के बयान पर भड़की संघर्ष समिति, अरुण साव को सौंपा ज्ञापन
हाई कोर्ट में फंड नहीं होने के बयान पर भड़की संघर्ष समिति, अरुण साव को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के विकास को लेकर राज्य सरकार के फंड की कमी संबंधी कथित रुख पर अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि विकास अग्रवाल UAE में रहकर बोस्टन नाम की कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था। भारत लाए जाने के बाद ACB-EOW ने उससे पूछताछ के लिए कोर्ट में रिमांड की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को 30 नवंबर तक EOW की रिमांड पर सौंप दिया। रात 12:33 बजे EOW के अधिकारी उसे कोर्ट से लेकर ACB-EOW कार्यालय पहुंचे। सोमवार को उसे फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 बचाव पक्ष ने प्रत्यर्पण संधि का दिया हवाला

कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शशांक मिश्रा ने दलीलें पेश कीं। उन्होंने भारत और UAE के बीच प्रत्यर्पण संधि तथा प्रत्यर्पण अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ उसी अपराध के तहत कार्रवाई और ट्रायल किया जा सकता है, जिसके आधार पर उसे भारत लाया गया है। प्रत्यर्पण के आधार से अलग कोई नया अपराध नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

बचाव पक्ष ने आरोपी को UAE से भारत लाने की प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेज भी पेश करने की मांग की। साथ ही पूछताछ के दौरान आरोपी के मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं होने देने की बात कही। इसके लिए एजेंसी के किसी अधिकृत अधिकारी की मौजूदगी सुनिश्चित करने की मांग की गई, ताकि पूछताछ की प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती, सरकारी नौकरी के लिए डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने किया आवेदन
पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती, सरकारी नौकरी के लिए डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने किया आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने रिमांड मंजूर करते हुए विकास अग्रवाल को EOW के हवाले कर दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
सहायक शिक्षक के 32 पदों समेत 97 रिक्तियों पर भर्ती, 17 पदों के लिए प्रतीक्षा सूची
सहायक शिक्षक के 32 पदों समेत 97 रिक्तियों पर भर्ती, 17 पदों के लिए प्रतीक्षा सूची
बिलासपुर। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों (सेजेस) में संविदा पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को महारानी लक्ष्मी बाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.