बिलासपुर। जिले की शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अब वीएसके (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही जारी किया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस व्यवस्था को नवंबर माह के वेतन से अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। हाजिरी और वेतन भुगतान में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी को छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है। इसके तहत जिले की सभी शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में पदस्थ शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन आहरण वीएसके ऐप में दर्ज उपस्थिति के अनुसार ही किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय ने जोकारी में 29.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री साय ने जोकारी में 29.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायपुर 28 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ वनांचलों और अंतिम छोर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपस्थिति की निगरानी और सत्यापन के लिए आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को एचआरएमआईएस पोर्टल के लॉग-इन आईडी में डैशबोर्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति का मिलान कर वेतन भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित कर सकेंगे।

कलेक्टर का यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग के पूर्व में जारी निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा प्रदेश के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को हाजिरी तथा वेतन गणना में किसी भी प्रकार की मनमानी या लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए गए थे।

आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया है। वहीं, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा, मस्तूरी, तखतपुर और बिल्हा सहित जिले के सभी प्राचार्यों को भी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मंजू भगत के पक्के घर का सपना हुआ साकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कराया गृह प्रवेश
मंजू भगत के पक्के घर का सपना हुआ साकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कराया गृह प्रवेश
रायपुर 28 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीएसके ऐप की हाजिरी में अंतर मिलने पर होगी कार्रवाई

वेतन भुगतान के लिए गणना किए गए कार्यदिवसों और वीएसके ऐप में दर्ज उपस्थिति के दिनों में बिना किसी ठोस एवं युक्तियुक्त कारण के अंतर पाए जाने पर संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

निर्देशों के अनुसार, वीएसके ऐप में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही ई-बिल जनरेट कर कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जाएगा। इस व्यवस्था से उपस्थिति और वेतन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के साथ ही अनियमितताओं पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बीजापुर में नक्सलियों के डंप से करोड़ों का सोना बरामद, अब तक 12.34 किलो गोल्ड और 8.24 करोड़ कैश मिला
बीजापुर में नक्सलियों के डंप से करोड़ों का सोना बरामद, अब तक 12.34 किलो गोल्ड और 8.24 करोड़ कैश मिला
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के ठिकानों और छिपाए गए डंप के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.