छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।रायपुर, 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री संजय शुक्ला द्वारा कटघोरा वन मंडल अंनर्गत परिक्षेत्र अधिकारी चैतमा श्री मृत्युजंय शर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने तथा अनियमितता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में परिक्षेत्र अधिकारी श्री शर्मा का मुख्यालय- मुख्य वन संरक्षण कार्यालय बिलासपुर वृत्त निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि श्री शर्मा के कार्यरत अवधि में ग्रीन इंडिया के तहत वन प्रबंधनसमितियों-कन्हैयापारा, चनवारीपारा, कोडार, कर्रानवापार, कर्रानवाडीह,कर्रापरसापानी एवं जमनीपानी में तालाब आदि निर्माण कार्य में लापरवाही तथा अनियमितता पाए जाने के कारण उक्त कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
1800 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़, IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ घूस मांगने का आरोप
1800 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़, IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ घूस मांगने का आरोप
अंबिकापुर। महज 21 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की जांच से शुरू हुआ मामला अब करीब 1800 करोड़ रुपये के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.