रायपुर 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं ) द्वारा संचालित कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा की समय सारणी इस माह के अंत तक जारी कर दी जाएगी. नये साल के कैलेण्डर के आधार पर तिथि तय की जाएगी. परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से आयोजित की जाएंगी. इस बार परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति
रायपुर, 19 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2002 बैच के दो वरिष्ठ अधिकारियों डॉ. रोहित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 माशिमं ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी आरंभ कर दी है. विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. बोर्ड परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होंगी. मंडल समय-सारणी तैयार करने में जुटा हुआ है. नये साल के कैलेण्डर का इंतजार किया जा रहा है ताकि परीक्षा तिथियों को अंतिम रूप दिया जा सके. बताया जा रहा है कि इस माह के अंत तक समय सारणी घोषित कर दी जाएगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार अबतक 10वीं में 3 लाख 94 हजार तथा 12वीं में 2 लाख 95 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हो चुके हैं.