रायपुर. 

राजधानी के डीडीनगर क्षेत्र में साढ़े 32 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई. पुलिस के मुताबिक सुंदरनगर निवासी पीड़ित गंगाधर राव गावंडे (38) कबीरधाम पंडरिया में शिक्षक हैं. 31 अक्टूबर को वे अपने घर रायपुर सुंदरनगर छुट्टियों में आए थे. वे आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड को बंद कराने एवं सीबिल अपडेट करने के लिये बैंक के कस्टमर केयर के नंबर के साथ पिछले तीन माह से संपर्क में थे.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1 नवंबर को सुबह अज्ञात मोबाइल नंबर 9163766584 से उनके पास कॉल आया और सीबिल का स्टेटस अपडेट करने के नाम पर क्विक सपोर्ट नाम के एप को डाउनलोड करने कहा गया. एप डाउनलोड करने पर पीड़ित के एसबीआई डेबिट कार्ड से कुल 32 हजार 414 रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई.