बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आए केंद्रीय कोयला मंत्री कृष्णा रेड्डी गंगापुराम गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से रतनपुर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान मंत्री ने ऐतिहासिक और श्रद्धा का केंद्र मां महामाया देवी मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा छत्तीसगढ़ राज्य के जन-कल्याण एवं समृद्धि की कामना की।

 
मंत्री के स्वागत के लिए मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर सांसद तोखन साहू, एसईसीएल के अधिकारी व कर्मचारी, नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप, गायत्री साहू, प्रशांत यादव, विजय अग्रवाल, विनायक कश्यप, राजु शर्मा, आदित्य निर्मलकर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छों और मालाओं से उनका सौहार्दपूर्ण स्वागत किया।
 
मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंत्री रेड्डी को मां महामाया का आकर्षक चित्र भेंट में दिया गया। दर्शन के पश्चात उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनका आभार प्रकट किया। इसके उपरांत मंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर से

ये खबर भी पढ़ें…
प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर या शौचालय… AI बताएगा कहां और कैसे पहुंचें
प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर या शौचालय… AI बताएगा कहां और कैसे पहुंचें
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाओं का रास्ता तलाशने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.