नई दिल्ली: थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब मिशन तमिलनाडु पर हैं। पीएम मोदी ने रामेश्वरम में हाईटेक नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाई और पुल के संचालन की जानकारी ली। रामनवमी के शुभ अवसर पर देश को यह अत्याधुनिक सी-ब्रिज समर्पित किया गया।

पीएम मोदी ने रामेश्वरम को जोड़ने वाले नए पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन किया, जो देश का पहला वर्टिकल सस्पेंशन ब्रिज है। यह ब्रिज मंडपम रेलवे स्टेशन को रामेश्वरम रेलवे स्टेशन से जोड़ता है। प्रधानमंत्री रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्रीलंका से लौटते समय पीएम मोदी ने रामसेतु के आकाशीय दर्शन का वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि रामनवमी के इस पावन दिन पर उन्हें रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए और उसी समय अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का सौभाग्य भी मिला। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे।