बिलासपुर/-

 
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है, जबकि मायके पक्ष को हत्या की आशंका सता रही है।
 
जानकारी के अनुसार, चिंगराजपारा निवासी अंकित देवांगन सब्जी का चिल्हर व्यवसाय करता है। वर्ष 2022 में उसकी शादी बलौदाबाजार निवासी सुलोचनी देवांगन से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। बताया जा रहा है कि सुलोचनी सुबह 9 बजे ऊपर कमरे में गई थी, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकली। लगभग 10 बजे अंकित के फोन से सुलोचनी की मां सीताबाई देवांगन को सूचना दी गई कि बेटी की तबीयत बिगड़ गई है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।
 
खबर मिलते ही सुलोचनी की मां अपने बेटे के साथ बलौदाबाजार से बिलासपुर के लिए रवाना हो गई। वहां पहुंचने पर देखा कि घर में लोगों की भीड़ थी और बेटी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। कमरे में सोफा-बेड और पंखे से बंधा स्कार्फ दिखाई दिया। पुलिस मौके पर मौजूद थी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पंचनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही थी। ससुराल पक्ष का कहना है कि सुलोचनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया, लेकिन तकनीकी कारणों से जांच नहीं हो पाई।
 
वहीं, मायके वालों का आरोप है कि सुलोचनी शादी के बाद से ही मानसिक तनाव में थी और ससुराल वाले लगातार पैसों को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। पिता के निधन के बाद मां घरों में काम करती है और भाई निजी नौकरी करता है। शादी के बाद मां ने पैतृक खेत बेचकर दामाद की आर्थिक मदद भी की थी।
 
एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Agreement Signed between DBN ; CSBIL; BSNL and CHiPS for Implementation of Amended BharatNet Program in Chhattisgarh
Agreement Signed between DBN ; CSBIL; BSNL and CHiPS for Implementation of Amended BharatNet Program in Chhattisgarh
Raipur 18 August 2026/ In a significant step towards strengthening digital infrastructure and accelerating broadband connectivity across rural Chhattisgarh, Digital...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.