बलरामपुर/

बलरामपुर जिले में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक पुलिसकर्मी के घर से एके-47 राइफल और 90 राउंड जिंदा कारतूस चुरा लिए। इसके साथ ही, चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण भी उड़ा लिए। यह वारदात गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई, जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना से कुछ ही दूरी पर वारदात

चोरी की यह घटना गांधीचौक के पास आरक्षक आशीष तिर्की के घर में घटी, जो गांधीनगर थाना से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। आशीष तिर्की वर्तमान में जिला पंचायत सीईओ के गनमैन के रूप में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार, चोरों ने बड़ी चालाकी से घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया और अत्याधुनिक एके-47 राइफल सहित 90 राउंड कारतूस अपने साथ ले गए।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एके-47 जैसी घातक राइफल और कारतूस चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी और संदिग्धों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। गांधीनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

चोरों को कैसे मिली जानकारी?

प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, अब तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि चोरों को घर में मौजूद एके-47 और कारतूस की जानकारी कैसे मिली और वे इसे चुराने में कैसे सफल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.