रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया। इसके साथ ही प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए सभी निकायों में एक चरण में 11 फरवरी को तथा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तीन चरणों में 17, 20 व 23 फरवरी को मतदान होगा। नगरीय निकाय चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मतपेटी के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। नगरीय निकाय के चुनाव दलीय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव गैर-दलीय आधार पर होंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सोमवार को नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 22 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नामांकन पत्र 28 जनवरी तक भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी व नाम वापसी 31 जनवरी तक होगी। 

ये खबर भी पढ़ें…
मानसिक दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, दो सगे भाइयों को उम्रकैद
मानसिक दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, दो सगे भाइयों को उम्रकैद
रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.