रायपुर।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस विधायक दल एवं संगठन की बैठकों के बीच चुनाव कार्यक्रम जारी होने से अब रणनीतियों में कुछ बदलाव किया गया है। कांग्रेस के दिग्गजों ने इस मामले में फार्मूला भी तय कर दिया है। इधर विधायकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र से संबंधित निकायों में स्थानीय संगठन के साथ तालमेल कर निष्ठावान, सक्रिय और जीत की क्षमता रखने वाले प्रत्याशी का चयन करें। वहीं संभव हो तो समन्वय के साथ सिंगल नाम तय कर दें। जहां सहमति नहीं बन पाएगी वहां का पैनल पीसीसी भेज दें, चुनाव समिति इस पर अंतिम निर्णय

ये खबर भी पढ़ें…
ई-केवाईसी अधूरी होने पर भी राशन कार्ड से नहीं कटेगा नाम, खाद्य विभाग ने दी राहत
ई-केवाईसी अधूरी होने पर भी राशन कार्ड से नहीं कटेगा नाम, खाद्य विभाग ने दी राहत
रायपुर। राशन कार्ड में ई-केवाईसी अधूरी होने या परिवार के किसी सदस्य का वेरिफिकेशन स्टेटस ‘नॉट वेरिफाइड’ होने पर हितग्राहियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करेगी। जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष दोनों विधायकों के साथ तालमेल के साथ करेंगे। राजीव भवन में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मंथन में जुटे कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन के मापदंड तो तय किए, वहीं इसके लिए अब फॉर्मूला भी तय कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव जरिता

लैतफलांग, विजय जांगिड़ एवं एसए संपत कुमार, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज समेत विधायकों की मौजूदगी में सिंगल नाम तय करने फार्मूले को तत्काल अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए गए। इसके तहत जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को अपने क्षेत्र के विधायकों के साथ बैठकर एक नाम पर सहमति बनानी होगी। सहमति बनने पर वहीं से नाम

तय कर पीसीसी को भेज दिया जाएगा। नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के मामले में भी विधायकों, डीसीसी और बीसीसी की भूमिका अहम हो गई है। वरिष्ठ नेताओं ने भी स्पष्ट कर दिया कि हर निकाय के हर वार्ड में दावेदारों के नाम पर प्रदेश मुख्यालय में चर्चा अब संभव नहीं है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अब समय नहीं बचा है। ऐसे में डीसीसी और बीसीसी को विधायकों के साथ समन्वय बनाकर नाम तय करना होगा। किसी वार्ड के पार्षद प्रत्याशी या निकाय में अध्यक्ष के मामले में सहमति नहीं बनी तो विशेष परिस्थितियों में पैनल पीसीसी को भेजे जाएंगे। यहां चुनाव समिति इस पर तत्काल अंतिम निर्णय करेगी 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर आज से छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। प्रदेश में पहले से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.